Sunday, August 23, 2020

10 lines on Fox in Hindi

Unknown Facts About Fox in Hindi


10 lines on Fox in Hindi

  1. लोमड़ी कुत्तों के परिवार की सदस्य है। इसे बड़ा ही चालाक जानवर माना जाता है। यह अपने शिकार को बड़ी ही चालाकी से बिना किसी आहट के पकड़ लेती है।
  2. यह तकरीवन 14 वर्षों तक जीवित रहती है।
  3. इसकी की नाक नुकीली और पूंछ झबरी और आंखें बड़ी तेज़ होती हैं।
  4. यह सर्वाहारी होती हैं मतलब के यह कुछ भी खा लेती हैं जैसे फ़ल ,सब्जियां , मछली , मेंढक , छोटे पक्षी यहां तक यह तो कीड़े और मकड़ियां भी चट कर जाती है।
  5. इसके सुनने की क्षमता इतनी ज्यादा होती है के घंटे की सुई की आवाज़ को 120 फीट की दूरी से भी सुन लेती है।
  6. यह एक दुसरे से सम्पर्क बनाने के लिए 28 प्रकार की अलग -अलग आवाजें निकाल सकती हैं।
  7. यह 2 से लेकर 5 बच्चों को जन्म देती है। बच्चे की देखभाल नर और मादा दोनों मिलकर करते हैं।
  8. फेंनेक (Fennec) नाम की लोमड़ी संसार की सबसे छोटी लोमड़ी है जिसका वजन केवल 1 से लेकर 1.6 किलोग्राम तक होता है और इसके 15 सेंटीमीटर लम्बे कान होते हैं।
  9. फेंनेक लोमड़ी लम्बाई में 24 से 41 सेंटीमीटर तक लम्बी होती है।
  10. यह रेगिस्तान के इलाकों में रहने वाली लोमड़ी है जो ज्यादातर रेतीले इलाकों में रहती है।
  11. वहीँ Red Fox संसारभर की सबसे बड़ी लोमड़ी है जिसका वजन 14 किलोग्राम तक होता है।
  12. लोमड़ी 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है।
  13. मुर्गा , मछली , ख़रगोश और मोर इसका का मुख्य शिकार होते हैं।
  14. यह पेड़ों पर बड़ी आसानी से चढ़ जाती हैं और जिस भी पेड़ पर यह चढती हैं वहां यह अपने मूत्र की गंध छोड़ देती हैं।
  15. यह ज्यादातर रात के समय अपना शिकार करती है।
  16. लोमड़ी (Fox) को झुंड में रहना पसंद नहीं होता बल्कि यह अकेली रहना ही पसंद करती है और अकेले ही शिकार करती है।
  17. यूरोप की लोमड़ी एशियाई लोमड़ी से ज्यादा भयानक होती है ।
  18. संसारभर में लोमडी  की बहुत सारी प्रजातियां मिलती हैं जिनके आकार , रंग और स्वभाव में काफी विभिन्नता पायी जाती है ।

SHARE THIS

Author:

EssayOnline.in - इस ब्लॉग में हिंदी निबंध सरल शब्दों में प्रकाशित किये गए हैं और किये जांयेंगे इसके इलावा आप हिंदी में कविताएं ,कहानियां पढ़ सकते हैं

0 comments: